फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसीपी के वायरल वीडियो पर उठे सवाल तो डीसीपी ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के पटेल नगर में शुक्र बाजार में एसीपी दिनेश कुमार की ओर से बुलडोजर से सब्जी विक्रेताओं की अतिक्रमण की हुई दुकान हटाने का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया है। वीडियो में एसीपी बुलडोजर से सड़क किनारे पटरी वालों को खदेड़ते और सब्जी की दुकानों को ध्वस्त करवाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने और राजनीतिक मुद्दा बनता देख एसीपी दिनेश कुमार ने खुद वीडियो को अपनी फेसबुक पेज से हटा दिया। उनकी इस वीडियो पर 56 लाख से अधिक दर्शक आ गए थे। अब पुलिस विभाग अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इसे हटवाने में जुटा है।
विज्ञापन

वहीं, मामले में डीसीपी मयंक मिश्रा ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की जांच कराई गई। यह पटेल नगर की है। चौड़ी सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा था। रोड पर जाम की शिकायतों पर पुलिस कार्रवाई करने गई थी। सही इरादा होने के बावजूद जो तरीका अपनाया गया वह काफी गलत था। एसीपी को भविष्य में सतर्क रहने को कहा गया है।
बता दें कि शहर के पटेल नगर 200 फीट रोड पर शुक्रवार को शुक्र बाजार में एसीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार ने सब्जी विक्रेताओं की दुकानें हटवाने के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया और इसका स्वयं वीडियो बनाया। वीडियो एसीपी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। हालांकि, जब उनकी इस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे तो उन्होंने खुद ही इसे अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया। अब पुलिस विभाग अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इसे हटवाने में जुटा है।
मामला बढ़ने पर डीसीपी मयंक मिश्रा को भी सफाई देनी पड़ गई। उन्होंने कहा कि पुलिस का इरादा सही था लेकिन तरीका गलत हो गया। एसीपी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
इससे पहले भी एसीपी दिनेश की इस तरह की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं। करीब एक माह पहले रोहद टोल के पास कार से स्टंट करने वाले रोहतक के युवकों से एसीपी ने पुशअप करवाए थे। इसका भी वीडियो खूब वायरल हुआ था।
इस वीडियो पर एसीपी दिनेश कुमार का कहना है कि पिछले 6 महीनों से दुकानदारों को समझाया गया और सेक्टर 2-6 मोड़ के पास जमीन मुहैया कराई गई। इसके बावजूद दुकानदार मानने को तैयार नहीं थे। शुक्र बाजार फिर सड़क पर सजा तो यह कार्रवाई की गई।

नेताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि अडानी को एक रुपये में हजारों एकड़ जमीन और गरीब सब्जीवालों पर ये कार्रवाई...?
विज्ञापन


इनके अंदर इंसानियत नहीं
वहीं, एक यूजर प्रिया सिंह ने लिखा है कि गरीबों पर बुलडोजर चलवाने वाले साहब का नाम दिनेश कुमार है। यह हरियाणा में बहादुरगढ़ के एसीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कहने को तो साहब अर्जुन अवाॅर्डी बॉक्सर हैं लेकिन इनके अंदर मानवता और इंसानियत कितनी है आप वीडियो में देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें