सोनीपत। समाज सेवा समिति ने अपने नर सेवा नारायण सेवा संकल्प के तहत रविवार को गीता भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान प्रेरणा शिविर लगाया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान, विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर राजीव जैन, भाजपा नेता शशिकांत कौशिक, वेदप्रकाश शर्मा, सुरेश भुटानी, ओपी एलावादी, लेखराज नासा ने शिरकत की।
समिति के सरपरस्त पवन गोयल, रत्नेश बत्रा, संयोजक शशिकरण नासा, प्रधान प्रवीण वर्मा ने बताया कि शिविर में पानीपत व दिल्ली के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देकर 831 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में डॉ. रमेश नारंग, डॉ. अंकुश बत्रा, डॉ. दिनेश गोसाई, डॉ. हिमांशु गोयल, डॉ. अजीत सिंह ओबेरॉय, डॉ. सुधा कौशल, डॉ. ईशानी डुडेजा, डॉ. गौरव कामरा, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. सुनीता धनखड़, डॉ. सन्नी मक्कड़, डाॅ. मीनू, वैध लेखराज नासा, डॉ. रामलाल शामिल रहे।
स्वास्थ्य जांच के बाद सभी मरीजों को 3 दिन की निशुल्क दवा दी गई। वर्मा लैब व स्वास्तिक लैब, ज्योति ऑपरेशन की ओर से लोगाें के नेत्रों जांच की गई। युवाओं ने रक्तदान किया तो कई लोगों ने नेत्रदान, अंगदान व देहदान का संकल्प लिया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि समाज सेवा समिति समय-समय पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर लगाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। युवाओं को समिति के कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में कदम बढ़ाना चाहिए।
वर्ष 1982 से सेवा भावना में समर्पित है समिति
प्रधान प्रवीण वर्मा ने बताया कि समिति वर्ष 1982 से सेवा, संस्कार व समर्पण की भावना के साथ समाजहित में कार्यरत है। संस्था की ओर से निशुल्क औषधालय, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, असहाय युवतियों के विवाह, दिव्यांगजन के लिए सहायता सामग्री, विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण व प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य जैसी विभिन्न जनसेवा के कार्य जारी हैं।
शिविर में समन्वय समिति के स्थाई सदस्य सुरेंद्र सेठी, अविनाश सेठी, रमेश चंद्र हसीजा, जतिंद्र रेलन, नरेंद्र भुटानी, सुरेश रेलन, सतीश अरोड़ा, रामकिशन, लक्ष्मी नारायण, मनोहर नारंग, दिनेश तनेजा, प्रवीण गर्ग, मदन कत्याल, केसी डुडेजा, नरेंद्र राय, ओमप्रकाश चौधरी, नरेंद्र धवन, रविंद्र कुकरेजा, वेद अरोड़ा ने अपनी सेवाएं दीं।