फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गेहूं में मंडी फुल, उठान न होने से लटका भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडी में पिछले करीब 12 दिन से गेहूं की खरीद चल रही है लेकिन उठान काफी सुस्त है। इस कारण गेहूं से मंडी फुल हो गई है। इसका खामियाता आढ़ती और किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जिले में 12 लाख 96 हजार 460 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से अब तक 673140 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है । मंडियों में कुल मिलाकर करीब 11 लाख 40 हजार क्विंटल गेहूं अभी भी अनाज मंडी में पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में खुले में पड़ा गेहूं भीगने से आढ़तियों को नुकसान हो सकता है। उधर गोदामों तक गेहूं न पहुंचने की वजह से किसानों का भुगतान भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में खरीदा गया 70 फीसदी गेहूं अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। गेहूं के उठान में तेजी लाने को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन जिस गति से गेहूं की खरीद हो रही है उस गति से उठान कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिले की अनाज मंडियों से करीब डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है और बाकी गेहूं अनाज मंडियों में ही पड़ा है। जिले में आठ हजार किसानों का गेहूं खरीदा गया है, लेकिन केवल 10 फीसदी किसानों का ही भुगतान हुआ है।
अनाज मंडी के पूर्व प्रधान चांद सिंह पहलवान का कहना है गेहूं उठान न होने के कारण किसानों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। किसान भुगतान के लिए आढ़तियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उठान न होने तक उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। सरकार के नियम अनुसार गोदाम में गेहूं पहुंचने के बाद आई फार्म अपलोड किया जाता है। उसके 48 घंटे बाद किसान के खाते में भुगतान होता है। उनकी प्रशासन से मांग है कि जल्दी से जल्दी गेहूं का उठान कर किसानों का भुगतान करवाया जाए।
विज्ञापन


मंडियों में हुई 67314 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
डीएफएससी ने बताया कि मंगलवार की शाम तक रिपोर्ट रखते हुए बताया कि अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर अभी तक 67 हजार 314 मीट्रिक टन गेहूं व 6151 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया में झज्जर अनाज मंडी में 13955 मीट्रिक टन, बादली में 3995 मीट्रिक टन, ढाकला में 6051 मीट्रिक टन, बेरी में 15304 मीट्रिक टन, मातनहेल में 6716 मीट्रिक टन, माजरा दूबलधन केंद्र पर 8355 मीट्रिक टन, छारा में 4954 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 465 मीट्रिक टन, आसौदा में 3673 मीट्रिक टन तथा पाटौदा खरीद केंद्र में 3846मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने सरसों खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिला में कुल 6151 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 494 मीट्रिक टन, बेरी में 506 मीट्रिक टन, ढाकला में 390 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 2735 मीट्रिक टन तथा मातनहेल खरीद केंद्र पर 1782 और पाटोदा खरीद केंद्र पर 244 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें