फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा व अध्यापक की रिकॉर्डिंग वायरल, मामला गरमाया

Wed, 08 Jul 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास थाना क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द के राजकीय स्कूल की एक छात्रा तथा एक अध्यापक की ऑडियो वॉट्स एप पर वायरल होने के चलते गांव में तनाव का माहौल हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को इस मामले में गांव के राजकीय स्कूल में पंचायत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साल्हावास थाना प्रभारी, तहसीलदार व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मगर बाद में छात्रा के परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसके बाद पंचायत बेनतीजा समाप्त हो गई।

गांव खानपुर खुर्द में एक ऑडियो रिकार्डिंग पिछले तीन-चार दिनों से वायरल हो गई है। रिकॉर्डिंग में छात्रा एक अध्यापक को नंबर कम आने की बात कह रही है। इस पर अध्यापक कहता है कि उसने सेटिंग कर ली है तथा संभावना है कि वह पास भी हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद अध्यापक ने कहा कि वह कल स्कूल में आ जाए, इस बहाने वह छात्रा के दर्शन कर लेगा। यह ऑडियो जब गांव के लोगों ने सुनी तो ग्रामीाण भड़क गए। मंगलवार को गांव के लोग स्कूल में एकत्र हुए।

स्कूल की छुट्टी कर वहां पंचायत शुरू कर दी। जैसे ही इसकी सूचना साल्हावास थाना प्रभारी अशोक दहिया व तहसीलदार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लगी तो वे भी स्कूल में पहुंच गए। कई देर तक लोगों की इस मामले पर बहस होती रही।

छात्रा के परिजनों को भी पंचायत में बुलाया गया। वहीं पंचायत आने की बात पता चलने पर अध्यापक स्कूल से गायब हो गया। छात्रा के परिजनों ने इस मामले में कोई भी पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया।

वर्जन:::::::::
अध्यापक व छात्रा की रिकॉर्डिंग को लेकर गांव के राजकीय स्कूल में पंचायत हुई थी। मगर उस समय मैं गांव में मौजूद नहीं था। रिकॉर्डिंग में अध्यापक ने थोड़ा बहुत गलत कहा है। मगर छात्रा के परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। - राजाराम, सरपंच पति, खानपुर खुर्द

रिकॉर्डिंग को लेकर हुए विवाद के चलते गांव में पंचायत की गई थी। सूचना मिलने पर मैं टीम के साथ मौके पर गया था। किसी ने भी इस मामले में लिखित में शिकायत नहीं दी है। अगर पुलिस को कोई शिकायत दी जाती है तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा। -अशोक दहिया, प्रभारी, थाना साल्हावास

इतना बड़ा मामला नहीं है। हल्की-फुल्की बात थी। गांव के लोगों ने पंचायत की थी। मगर ये कोई ऐसा मामला नहीं है, जिस पर ज्यादा चर्चा की जाए। -सत्यप्रकाश बंसल, प्रिंसिपल, राजकीय स्कूल, खानपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें