फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कैसा भी हो परिवार को बर्बाद कर देता : एसीपी राजेंद्र सिंह

Sun, 02 Mar 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : खेड़ी जसौर में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक करते हुए एसीपी राजेंद्र सि
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डीजीपी शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत गांव खेड़ी जसौर में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। एसीपी राजेंद्र सिंह ने लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण हो रहे हैं। पहले युवा शौक में नशा करता है और बाद में धीरे-धीरे वह अन्य नशे लेना शुरू कर देता है। इसके बाद नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। नशे की बुरी लत से जहां स्वास्थ्य खराब होता है वहीं धन की हानि होती है। नशे से हजारों घर बर्बाद हो चुके हैं। नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे अपने स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सकें।
एसीपी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप अपना कमरा या मकान किसी को किराये पर देते हो तो किरायेदार की पुलिस वेरीफिकेशन जरूर करवाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी आधार, पैन या बैंक विवरण किसी से साझा न करें और अनजान लिंक व संदिग्ध कॉल से सतर्क रहे। अगर आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है तो उसकी सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें