फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वेस्ट जुआं ड्रेन रोड पर छाएगी हरियाली, सुंदरीकरण की नई पहल शुरू

Mon, 24 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 53 : ड्रेन वाले रास्ते पर नाला स्लैब पर लगाए गए पौधे और मौजूद चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल वेस्ट जुआं ड्रेन रोड अब जल्द ही हरियाली से निखरने वाली है। क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट द्वारा पावर हाउस चौक पर ड्रेन रोड के नाले पर बने स्लैब के एक पैच को सुंदर रूप दिया गया है। ट्रस्ट द्वारा किए गए इस कार्य में लोहे की मजबूत ग्रिल लगाई गई हैं, फूलों के पौधे सजाए गए हैं तथा प्रदूषण कम करने वाले खास किस्म के पौधों को लगाया गया है।
विज्ञापन

इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी क्षेत्र के दुकानदारों को सौंपी गई है ताकि हरियाली लंबे समय तक बनी रहे। रविवार को चेयरपर्सन सरोज राठी ने इस सुंदरीकरण कार्य का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर के लिए बेहद सराहनीय है और नागरिकों में स्वच्छता व हरियाली के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।
चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद द्वारा वेस्ट जुआं ड्रेन रोड पर इसी तरह का विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत पूरे ड्रेन रोड के नाले के स्लैब पर हरियाली विकसित की जाएगी। राठी ने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट जिस प्रकार पहले किसी स्थान को साफ करता है और फिर वहां हरियाली विकसित करता है, वह काबिले-तारीफ है।
विज्ञापन

उन्होंने घोषणा में कहा कि वेस्ट जुआं ड्रेन के पूरे नाले स्लैब पर हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा। यह स्लैब एक प्रकार से डिवाइडर का काम करता है और इसे विकसित करने के बाद पूरा रोड हराभरा, सुंदर और प्रदूषण रहित दिखाई देगा। नगर परिषद इस दिशा में जल्द ही व्यापक कार्य आरंभ करेगी ताकि ड्रेन रोड की सूरत पूरी तरह बदली जा सके।
बताया कि बहादुरगढ़ शहर को प्रदेश सरकार की दिव्य नगर योजना में शामिल है। ऐसे में जल्द ही इस योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। साथ ही बहादुरगढ़ शहर के चौक-चौराहों की सुंदरता को बढ़ाने और थीम विशेष पर उन्हें विकसित करने के लिए नगर परिषद की ओर से एक करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी।
जल्द ही पांच चौक-चौराहों को थीम विशेष पर विकसित किया जाएगा। क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट के सदस्य प्रदीप रेढू ने बताया कि ड्रेन रोड के डिवाइडर पर काफी समय से गंदगी रहती थी। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर हमेशा अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि ड्रेन रोड पर प्रदूषण कम करने और इसे आकर्षक रूप देने के लिए हमने एक पैच को मॉडल रूप में विकसित किया है।
यहां ग्रिल लगाई गई है और पौधे लगाए गए हैं। इनकी देखरेख का जिम्मा आसपास के दुकानदारों को दिया गया है। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, सिकंदर, मनोनीत पार्षद राजबाला, डॉ. अजय जैन, पूर्व पार्षद वजीर सिंह राठी, वजीर सिंह दहिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें