फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 25 को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यस्तरीय महा समागम में शामिल होगी बहादुरगढ़ की जनता

Mon, 24 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : बैठक में मौजूद भाजपा नेता दिनेश कौशिक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महा समागम में बहादुरगढ़ की जनता शामिल होगी। इसको लेकर रविवार को भाजपा कानौंदा और मांडौठी मंडल की एक अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक व बीएलए वन चिराग परुथी ने की।
विज्ञापन


बैठक में संगठन पदाधिकारियों, बूथ व शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कौशिक ने बताया कि सभी मंडलों में विशेष टीमें बनाई गई हैं जो लोगों को कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित और सुचारू रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगी।
भाजपा नेता कौशिक ने कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर मांडौठी मंडल अध्यक्ष महावीर उर्फ टीटा, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, कानौंदा मंडल महामंत्री अरविंद जांगड़ा व मंडल उपाध्यक्ष राहुल खत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें