फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 से शुरू होंगी शादियां, मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर तैयार

Sun, 10 Nov 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराती महिला। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर जागेंगे। इसके साथ ही शादी, लग्न समेत मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। ऐसे में बहादुरगढ़ में इस दिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 100 से अधिक शादियां होंगी। विवाह के लिए बाजारों में खरीदारी भी तेज हो गई हैं। दूल्हा-दुल्हन के मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी फुल तैयारी की है। ब्यूटी पार्लर संचालकों के अनुसार इस बार वैवाहिक सीजन में दुल्हन के एचडी और थ्री डी मेकअप की मांग ज्यादा है। इसके अलावा नॉर्मल पार्टी मेकअप भी चलन में है। वहीं बैंड बाजों की भी बंपर बुकिंग है, लेकिन टेंट संचालकों पर मंदी की मार है। शादी के सीजन के चलते बाजारों में कपड़े और अन्य शादी के सामान की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। शहर में काठमंडी, रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड पर स्थित साड़ियों की दुकानों पर दिन भर रौनक देखने को मिल रही है। रेलवे रोड के साड़ी विक्रेता पुरुषोत्तम ने बताया कि लोग दुल्हन के लिए सोने-चांदी के जेवरात समेत दुल्हन और दूल्हे के कपड़े, सजावट और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीद रहे हैं। पिछले साल से भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



एचडी और थ्रीडी मेकअप की मांग

शहर के मेन बाजार में ब्यूटी पार्लर संचालिका सरिता कहती हैं कि आजकल एचडी और थ्रीडी मेकअप की मांग है। इसके अलावा नॉर्मल पार्टी मेकअप भी चलन में है। ब्राइडल मेकअप की अच्छी बुकिंग है। इसके अलावा दुल्हन के साथ के रिश्तेदारों के लिए भी मेकअप डिमांड में है।



बैंड बाजे की बंपर बुकिंग

नाहरा-नाहरी रोड पर बैंड बाजा संचालक भीम सिंह ने बताया कि शादी के लिए नवंबर और दिसंबर में तो अगस्त में ही बुकिंग फुल हो चुकी थी, अब अगले साल 2025 में फरवरी तक के शुभ मुहूर्तों की भी तेजी से बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन




टेंट हाउस पर मंदी की मार

बराही रोड पर एक टेंट संचालक देव कुमार ने बताया कि बैंक्वेट हॉल, वाटिकाओं और होटल का क्रेज अब बढ़ गया है। इसकी वजह से टेंट हाउस का काम कम हो गया है। शादी, जन्मदिन, रिंग सेरेमनी और अन्य छोटे-मोटे कार्यक्रम लोग खुली जगह पर टेंट लगवाने की बजाय बंद दीवारों वाले बैंक्वेट हॉल को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेंड जारी रहा तो निकट भविष्य में उनके व्यवसाय पर और गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें