फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से जलभराव, रेलवे अंडरपास में भरा डेढ़ फिट पानी, यातायात प्रभावित

Fri, 15 Aug 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार की रात से हो रही बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर निकासी व्यवस्था सही न होने के कारण पानी जमा हो गया। इससे न केवल राहगीरों को बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी लाइनपार क्षेत्र के वासियों को हुई। बारिश होने के कारण रेलवे अंडरपास में एक से डेढ़ फिट तक पानी जमा हो गया और लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


बुधवार देर रात और वीरवार घनी सुबह से 12 बजे तक हुई बारिश के बाद शहर की निचली कॉलोनियों के साथ बहादुरगढ़ बाईपास, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन, शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम, छोटूराम नगर, धर्म विहार समेत कई कॉलोनियों में पानी भरने के कारण परेशानी हुई।
दरअसल, जिन स्थानों पर पानी की निकासी की व्यवस्था सही नहीं है वहां पर हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक भरा रहता है। इससे वहां पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। झज्जर रोड पर सब्जी मंडी, सेक्टर-2 मोड़, बराही फाटक, सैनीपुरा कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था के सही इंतजाम न होने के कारण सड़क पर काफी पानी एकत्रित रहा। लोगों को आवागमन में मशक्कत हुई।
विज्ञापन

शहरवासी प्रदीप कुमार, सतीश शर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार ने बताया कि पानी की निकासी न होने के कारण शहर में अनेक स्थानों पर तालाब जैसे हालात बन जाते हैं। कई बार अधिकारियों से यहां पर पानी की निकासी के सही इंतजाम कराने की मांग की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
धर्म विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार ने बताया कि जिस सड़क पर धर्म विहार कॉलोनी में यह पानी खड़ा है। यह मार्ग आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र और परनाला गांव को जोड़ता है। इस मार्ग की स्थिति आज नहीं बल्कि वर्षों से ऐसी ही है। यहां पर पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी लाल चौक, सिविल अस्पताल के नजदीक और सेक्टर-6 मोड़ के पास बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें