फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाली ओवरफ्लो होने से नेताजी सुभाष चौक पर जलभराव

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के व्यस्ततम बाजार डाकघर स्थित नेताजी सुभाष चौक पर नालियों का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल दुकानदारों को बल्कि राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दूषित पानी उनकी दुकान के सामने से बहने के कारण ग्राहक भी नहीं आते। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने व जमा होने से स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो रही है। क्योंकि वाहनों के आवागमन के कारण गंदे पानी के छींटे राहगीरों व उनकी दुकान में आते हैं। दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। बता दें कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण श्री दुर्गा मंदिर चौधरियान मोहल्ला, डाकघर, डायमंड चौक व मेन बाजार के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। दुकानदारों एवं मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नेताजी सुभाष चौक पर नाली के ओवरफ्लो होने से सड़क पर बहने वाले पानी की इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें