फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी का बिल नहीं भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन

Fri, 24 Apr 2026 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp06 जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में पानी और सीवरेज का बिल नहीं भरने वाले लोगों के खिलाफ जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग कड़ी कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने जा रहा है। डिफाल्टरों की तरफ विभाग के करीब चार करोड़ रुपये एरियर व बिल बकाया हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से उन लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे जिन्होंने लंबे समय से पानी और सीवरेज का बिल नहीं भरा है। अगर उस नोटिस के बाद भी पानी का बकाया बिल नहीं भरा जाता है तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बता दें कि जिले में 12,408 पानी के कनेक्शन हैं और 6061 सीवरेज के कनेक्शन हैं। इनमें से सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जो पानी और सीवरेज का बिल नहीं जमा करा रहे हैं। विभाग की तरफ से समय-समय पर उनको नोटिस देता है मगर वो उनको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सबसे बड़ा डिफाल्टर
जनस्वास्थ्य विभाग ने डिफाल्टरों की एक सूची बनाई हुई है। नागरिक अस्पताल का नाम इस सूची में टाॅप पर है। नागरिक अस्पताल पर जनस्वास्थ्य विभाग के 5,07,997 रुपये बकाया हैं। इनमें से 4,05,275 रुपये पानी के और 1,02,722 रुपये सीवरेज बिल के बकाया हैं। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज के भी 2,11,408 रुपये बकाया हैं। इन विभागों को भी बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसके अलावा 47 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका 50 हजार रुपये से ज्यादा पानी बिल बकाया है।


5500 से ज्यादा अवैध कनेक्शन
शहर में पानी और सीवरेज के कनेक्शन के नाम पर मनमर्जी चल रही है। जिसका मन करता है, वह पाइप तोड़ लेता है और कनेक्शन ले लेता है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो शहर में 5500 से ज्यादा अवैध कनेक्शन हैं। इससे संबंधित एक सर्वे किया गया था जिसमें यह खुलासा हुआ था। अब विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने का मन बना चुका है।



डिफाल्टरों की सूची तैयार की गई है। सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर इस नोटिस के बाद भी लोग अपना पानी का बिल जमा नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- नवीन कुमार, एसडीई, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें