फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: कौशल पर लगा चौकीदार रात को हीटर लगाकर सोया; सुबह मृत मिला, दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही

Thu, 18 Jan 2024 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

रमेश कुमार कौशल विकास निगम के तहत महराणा गांव में पानी की टंकी पर चौकीदार का काम करता था। वह बुधवार की रात को कमरे में रखे हीटर को जलाकर सो गया। हीटर चारपाई के पास रखा हुआ था। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के महराणा गांव में पानी की टंकी पर कौशल विकास निगम के तहत चौकीदार के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति रात को हीटर लगाकर सो गया। सुबह जब वह नहीं आया तो परिजन पहुंचे तो वह मृत मिला। प्राथमिक तौर पर दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छौछी गांव निवासी रमेश कुमार कौशल विकास निगम के तहत महराणा गांव में पानी की टंकी पर चौकीदार का काम करता था। वह बुधवार की रात को कमरे में रखे हीटर को जलाकर सो गया। हीटर चारपाई के पास रखा हुआ था और वहां बिस्तरें भी रखे हुए थे। इसके चलते बिस्तर में आ लग गई। धुएं से उसकी दम घुटने से मौत हो गई।

सुबह तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवारजन मौके पर पहुंचे। कमरे में रमेश मृत पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि रमेश की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें