बादली। लोगों से आपत्ति और सुझाव लेने के बाद अब प्रशासन की ओर से बादली ब्लॉक की वार्डबंदी में बदलाव किया गया है। हालांकि नए ब्लॉक में 15 वार्ड ही रहेंगे, लेकिन लोगों की आपत्ति के बाद दो वार्ड में बदलाव किया गया है। पंचायत विभाग की ओर से वार्डबंदी को सार्वजनिक किया गया। विभाग की ओर से 26 अप्रैल को नई वार्डबंदी बनाकर आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे, जिनकी सुनवाई के बाद अब कुछ बदलाव करते हुए नई वार्डबंदी जारी की गई है।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामकरण शर्मा ने बताया कि एक नंबर वार्ड में गंगड़वा, लुकसर, जरदकपुर, दो नंबर में बुपनियां ग्राम पंचायत के पहले 12 वार्ड होंगे। इसी प्रकार तीन नंबर वार्ड में बुपनियां ग्राम पंचायत के 13 से 20 वार्ड, शाहपुर और देशलपुर गांव होंगे। वार्ड 4 में खेड़का गुर्जर और ग्राम पंचायत गोयला कलां के एक से छह वार्ड, वार्ड 7 में गोयला कलां के 7 से 12 पंच वार्ड और माजरी गांव, वार्ड-6 में जहांगीरपुर के एक से 12 पंच वार्ड, वार्ड 7 में जहांगीरपुर के 13 से 15 पंच वार्ड के साथ खेड़ी जट्टी गांव को शामिल किया गया है।
वार्ड नंबर-8 में दादरी तोए, कुकड़ोला, मुनीमपुर, वार्ड नंबर 9 में सौंधी, याकूबपुर, वार्ड 10 में फतेहपुर, देवरखाना, ईस्माइलपुर, वार्ड 11 में लाडपुर, पेलपा, वार्ड 12 में मुंडाखेड़ा, बाढ़सा, वार्ड 13 में लगरपुर, लोहट, दरियापुर गांव को जोड़ा गया है। ब्लॉक समिति के वार्ड 14 में बामड़ोला, निमाना, वार्ड 15 में गुभाना गांव को शामिल किया गया है। बीडीपीओ शर्मा ने बताया कि लोगों से वार्डबंदी पर आपत्ति और दावे लेने के बाद नई वार्डबंदी जारी की गई है। इस बार बादली को नए ब्लॉक का दर्जा मिला है। पंचायती चुनाव नए ब्लॉक के आधार पर होंगे जिसके लिए तैयारियों शुरू कर दी गई है।