फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीबीडीटी में चयन पर वार्ड-14 की बेटी निकिता रावत सम्मानित

Fri, 06 Feb 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : निकिता रावत का सीबीडीटी में चयन होने पर स्वागत करते जसबीर सैनी व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-14 के शास्त्री नगर निवासी निकिता रावत का सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने निकिता के निवास पर पगड़ी पहनाई, शॉल भेंट की। भगवान श्रीराम का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने निकिता के माता-पिता और परिजनों को भी बधाई दी। सैनी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। समाज को चाहिए कि बेटियों को भी बेटों के समान अवसर और सम्मान देकर आगे बढ़ने का मौका दें। उन्होंने कहा कि निकिता रावत का चयन आसपास के बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है जिससे वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर अपने सपनों को साकार कर सकें। इस मौके पर रोहित, राजबीर प्रधान, बिजेंद्र कुमार, हरिराम शर्मा, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें