फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-21 व सीनियर हरियाणा कराटे टीम का चयन

Fri, 06 Feb 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : हरियाणा कराटे टीम यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रजनीश चौधरी के साथ। स्रोत क्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंडर-21 और सीनियर वर्ग की हरियाणा कराटे टीम का चयन बुधवार को बहादुरगढ़ स्थित इंडियन फाइटर्स क्लब में हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा के 14 जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी अब 27 व 28 फरवरी और 1 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यातिथि के रूप में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भरत शर्मा, नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी, प्रधान ओमबीर छिकारा, सुनील जून, चंद्रपाल कादयान और विकेश तंवर आदि मौजूद रहे।

यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रजनीश चौधरी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी कराई गई। चयन प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की भूमिका में सुमित छिल्लर, राजू किडवाल, ईशान, बलराम, सरजीत और चमन लाल ने योगदान दिया। वहीं हरियाणा टीम के कोच विकेश तंवर और मैनेजर जगदीश ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


इंसेट
अंडर-21 वर्ग के विजेता खिलाड़ी

फाइट इवेंट (पुरुष) में 55 किग्रा सत्य प्रकाश (झज्जर), 60 किग्रा ऋषभ राठी (झज्जर), 67 किग्रा गजेश (भिवानी), 75 किग्रा आदित्य (जींद), 84 किग्रा कैलाश (झज्जर) और 84 किग्रा से अधिक में प्रिंस नैन (जींद) ने जीत दर्ज की। फाइट इवेंट (महिला) में 50 किग्रा खुशबू (गुरुग्राम), 55 किग्रा साक्षी वशिष्ट (फरीदाबाद) और 61 किग्रा पायल (कैथल) विजेता रहीं।

इंसेट
सीनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ी

काता इवेंट में अर्जुन नाथ (भिवानी) और निकिता (जींद) विजेता रही। फाइट इवेंट (पुरुष) में 55 किग्रा सत्य प्रकाश (झज्जर), 60 किग्रा अक्षय (दादरी), 67 किग्रा सचिन (कैथल), 75 किग्रा आदित्य (जींद), 84 किग्रा विक्रांत (झज्जर) और 84 किग्रा से अधिक सुधीर सहरावत (झज्जर) ने बाजी मारी। फाइट इवेंट (महिला) में 50 किग्रा रीतू सैनी (कैथल), 55 किग्रा अलीशा (कैथल), 61 किग्रा पायल (झज्जर), 68 किग्रा ज्योति (कैथल) और 68 किग्रा से अधिक में सीमा (झज्जर) विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें