11jjrp16- पदयात्रा में शामिल विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन के एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस यूनिट के 60 से अधिक स्वयंसेवकों ने सरदार पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च में भाग लिया। यात्रा कार्यक्रम स्थल गांव बुपनियां से शुरू होकर लगभग 8 किलोमीटर चलकर ग्राम मांडोठी पर समाप्त हुई। महापुरुष के योगदान को याद किया गया।
प्रभारी डॉ. सविता यादव, सदस्य नवबहार यादव, दीपक सैनी ने भी स्वयंसेवकों के साथ यात्रा में शामिल होकर सभी का उत्साह बढ़ाया। निदेशक डॉ. ऋषि गोयल और प्राचार्या डॉ. संतोष ने स्वयंसेवकों को ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।