फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वयंसेवकों ने समाज में जरूरतमंदों की सहायता करने की ली शपथ

Thu, 24 Sep 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक आशु ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 1969 को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. वीकेआरवी राव ने राष्ट्रीय सेवा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया था। महात्मा गांधी की जन्मशती के अवसर पर शुरू की गई इस योजना में प्रारंभिक चरण में 37 विश्वविद्यालयों के करीब 40 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अन्य जनहितकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं इतिहास प्रवक्ता डॉ. राकेश वत्स ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। उन्होंने ‘मैं नहीं, आप’ के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मंजू रानी, कार्यक्रम अधिकारी कोमल तथा स्टाफ सदस्यों ने स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें