फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वयंसेविकाओं ने तरु तरंग अभियान के तहत बामनौली में किया गया पौधरोपण

विज्ञापन
-फोटो 55 : गांव बामड़ोली में पौध रोपण कर नशा मुक्ति का संदेश देती स्वयंसेविका व प्राचार्य डॉ. आश
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे तरु तरंग अभियान दो पेड़ नशा मुक्त घर के नाम व एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव बामनौली में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि स्वच्छ वायु, छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है जब हम पौधों की देखभाल व संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। साथ ही स्वयंसेविकाओं ने ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए बताया कि पेड़ हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
पौधरोपण को पुण्य का कार्य बताते हुए उन्होंने सबको अपने घर और आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व स्वयंसेविकाओं ने अमरूद, चीकू, बरगद, जामुन, आम, अनार, पीपल, त्रिवेणी आदि पौधे लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अन्नु शर्मा, सदस्य अजय, रेखा, अनिता, रत्न के अलावा स्वयंसेविका तन्नु, दिव्या, डिंपल, शताक्षी, प्रीति, अंजुशा, नेहा मौजूद रही। इस कार्यक्रम का आयोजन आउटरीच सेल, वाईआरसी व एनएसएस द्वारा किया गया।
विज्ञापन




-फोटो 55 : गांव बामड़ोली में पौधरोपण कर नशा मुक्ति का संदेश देती स्वयंसेविका व प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें