फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विवेकानंद नगर को जलभराव से मिलेगी राहत, बनेगा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम

Mon, 04 May 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-64: बहादुरगढ़ के विवेकानंद नगर में पिछले साल हुए जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे थे सांसद दी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के विवेकानंद नगर को जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने ठोस कदम उठाए हैं। यहां करीब 32 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। इससे बरसात के दौरान सड़कों और गलियों में पानी भरने की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इस सिस्टम के तहत नगर में पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि बरसात के पानी की निकासी आसानी से हो सके।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले वर्ष मानसून के दौरान विवेकानंद नगर की गलियों में एक से दो फीट तक पानी भर गया था जो करीब एक माह तक जमा रहा। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई घरों में पानी घुस गया था और आवाजाही भी प्रभावित रही थी। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी यहां का दौरा कर पानी निकासी के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की थी।

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि विवेकानंद नगर में पाइप लाइन बिछाकर बारिश का पानी सीधे ड्रेन में डाला जाएगा। इससे पानी जमा नहीं होगा और समय रहते निकासी सुनिश्चित की जा सकेगी। यह नगर मुंगेशपुर ड्रेन के किनारे स्थित है जिसके चलते जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम तैयार होने के बाद बारिश के पानी का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और लोगों को लंबे समय तक जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें