झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और विजन एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में विजन एकादश की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। बहादुरगढ़ के त्रिवेणी क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया। चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने 25 ओवरों में आठ विकेट पर 190 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में भविष्य शर्मा ने 34 गेंदों में 11 चौकों व पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजन एकादश की टीम 24.4 ओवरों में पांच विकेट पर 193 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में रोबिन राठी ने 29 गेंदों में सात चौकों व एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में राजीव गुलिया ने दो विकेट हासिल किए।