बहादुरगढ़। गोली मारकर घायल करने के आरोपी संदीप निवासी डांटा जिला हिसार को मांडौठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झगड़ा होने के बाद कमरे में बंद करने पर सरपंच प्रतिनिधि का गनमैन संदीप भड़क गया और कमरे में मौजूद दो साथियों पर गोली चला दी।
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर, तीन खाली खोल और 9 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उप निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि घायल सतेंद्र निवासी गांव घिलौड़ कलां जिला रोहतक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। संवाद