फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा प्रकाश उत्सव

Thu, 18 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 70: भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हुए हवन में आहुति देते लोग। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्वकर्मा समाजसेवा समिति की ओर से देवकरण धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा जयंती व विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान जय भगवान जांगड़ा ने की। मंच पर समिति पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन से किया गया। हवन में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने आहुति डालकर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, एकता और समाज की प्रगति की कामना की।
समिति प्रधान जय भगवान जांगड़ा ने कहा कि समाज की प्रगति और उत्थान तभी संभव है जब हम सब एकजुट होकर अपनी संगठनात्मक शक्ति का परिचय दें। भगवान विश्वकर्मा हम सभी को नयी ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करें, यही हमारी प्रार्थना हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मुकेश कुमार जांगड़ा (उप प्रधान), सुनील शर्मा (महासचिव), प्रमिंद्र जांगड़ा (सचिव), श्रीभगवान जांगड़ा (कोषाध्यक्ष), सतीश दलाल, सतीश कुमार, महेंद्र जांगड़ा, ओपी आर्य, सुभाष कालोनियां, राजपाल जांगड़ा, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें