शिक्षा विभाग द्वारा कैथल में कराई गई राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चौ. सूरजभान जाखड़ बॉक्सिंग अकेडमी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस जीत के बाद लौटे मुक्केबाजों का सेेमवार को अकेडमी में पहंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अब अकेडमी का बॉक्सर विशाल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम का नेतृत्व करेगा।
अकेडमी के कोच कृष्ण शर्मा ने बताया कि बॉक्सिंग में अकेडमी के 48 किलो भार वर्ग में भूरावास के युवराज जाखड़ ने कांस्य, 60 किलो भार वर्ग में तेजविंद्र सिवाना ने कांस्य, 64 किलो भार वर्ग में नवीन गुलिया ने कांस्य, 69 किलो भार वर्ग में रूदड़ौल के विशाल सिंह ने स्वर्ण पदक और 81 किलो में राहुल जाखड़ ने कांस्य पदक जीता।
अकेडमी में पहुंचने पर मुक्केबाजों को मास्टर नित्यानंद, विनोद सुहाग, सुरेशपाल व रमेश पीटीआई ने स्वागत किया। कोच ने बताया कि कैथल में हुए मुकाबलों में अकेडमी के दो मुक्केबाजों के जतिन सिवाना व नवीन गुलिया को पक्षपात का सामना करना पड़ा।