फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तड़पता रहा युवक, पुलिस बनी तमाशबीन

Tue, 24 Nov 2015 01:39 AM IST
झज्जर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव छुछकवास ढाणी के पास सोमवार सायं बाइक सवार युवक नवीन निवासी बेरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 हादसे में उसे गंभीर चोट आयी। इसी दौरान मौके से गुजर रहे गांव एमपी माजरा के पूर्व सरपंच सोमबीर उर्फ बिट्टू ने पुलिस कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना दी।

 पुलिस तो मौके पर पहुंची, लेकिन मदद मांगी तो पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। बाद में उसे किसी तरह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव बेरी निवासी नवीन कुमार सोमवार को दादरी से बाइक पर बेरी लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि उसकी बहन हिसार में शादीशुदा है। नवीन अपनी भांजी का लगन लेकर हिसार से दादरी गया था।

 सोमवार सायं वह बाइक पर वापस लौट रहा था तो गांव छुछकवास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोट आयी और वह बेसुध होकर मौके पर ही गिर गया।

इसी बीच राहगीरों ने उसे बेसुध हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी।
पुलिस बनी तमाशबीन
दादरी रोड पर युवक को बेसुध हालत में पड़ा देख कर वहां से गुजर रहे गांव एमपी माजरा के सरपंच सोमबीर उर्फ बिट्टू व उसके साथी ने उसकी सुध ली।

मामले की सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी गई। कुछ देर बाद पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं आयी।

 इस बीच नवीन का सांस उखड़ने लगा तो पूर्व सरपंच ने वहां खड़ी पुलिस से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए।
विज्ञापन


युवक की हालत ज्यादा खराब देखकर पूर्व सरपंच ने साथी की मदद से उसे बाइक पर बैठा लिया और अस्पताल के लिए चल पड़े। कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंच गयी तो उसे सकुशल अस्पताल पहुंचाया।

 परिजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों के अनुसार नवीन के सिर में गहरी चोट है और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी खरोंच आयी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें