फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम के बदलाव के साथ बढ़ रहा वायरल

Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।
विज्ञापन
बादली। बदलता मौसम लोगाें को बीमार करने लगा है। वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगनी भी शुरू हो चुकी है। बादली स्थित सीएचसी में ओपीडी बढ़ गई है। सामान्य तौर पर 30 से 35 रहने वाली ओपीडी अब 70 से 80 हो गई है जबकि नए और पुराने मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के आ रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार दिन के समय गर्मी और रात के समय सर्दी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बदलते मौसम के समय लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढाव बना हुआ है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा है। जिसके चलते इस समय सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।





वायरल लक्षण:

वायरल बुखार के मुख्य लक्षण गले में खराश और कंपकंपी, खांसी, जुकाम, तेज बुखार, थकान, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों व बदन में दर्द, सिर और गले में दर्द, आंखें लाल होना आदि हैं। ऐसे में तुरंत प्रभाव से चिकित्सक की सलाह लेकर दवा लेनी चाहिए। बच्चों तथा वृद्धों के स्वास्थ्य व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर रात की सर्दी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाक्टर संदीप कुमार, सीएचसी बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें