फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वायरल बुखार में चिकनगुनियां की तरह दर्द से कराह रही मांसपेशियां

विज्ञापन
अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने वालों की लगी भीड़।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बदलते मौसम में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस बार बुखार में चिकनगुनिया जैसा मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। नागरिक अस्पताल मेें इलाज के लिए काफी संख्या में इस तरह की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चे भी इस वायरल की चपेट में है इसके अलावा खांसी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। चिकित्सक लोगों से मच्छरों से बचने और ठंडा पानी न पीने की सलाह दे रहे हैं। ।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मेसिसन विभाग के डॉ. सुंदरम ने बताया कि इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। 10-15 दिनों से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में आने वाले लोगों में बुखार अधिक नहीं था, लेकिन हाथ-पैर, कमर, गर्दन, पीठ और मांसपेशियों में दर्द अधिक बता रहे हैं। ऐसा चिकनगुनिया में होता था। राहत की बात है कि समय पर दवाएं शुरू कराने में तीन से पांच दिन में ठीक हो रहा है। खांसी और खराश कई दिनों तक परेशान कर रही है। अगर बुखार आ रहा है तो दर्द है, लेकनि जुकाम-खांसी नहीं है तो डेंगू का खतरा है, ऐसे में इसकी जांच जरूर करवा लें। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज सिर में दर्द, मांसपेशियों में भी दर्द की परेशानी बता रहे हैं।
बच्चे भी आ रहे चपेट में
अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने बताया कि बच्चों को तेज बुखार और पेट में दर्द की परेशानी अधिक मिल रही है।बुखार आ रहा है तो गुनगुने पानी से शरीर को पौंछने पर रक्त नलिकाओं में सिकुड़न कम होती है और रक्त संचार तेजी से होने लगता है।शरीर पर लगा गुनगुना पानी भांप बनकर उड़ता है। जिससे ताप भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये करें

-ठंडा पानी पीने और ठंडी सामग्री खाने से बचें।

-मच्छरों से बचाव करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

-बुखार आने पर चिकित्सकीय परामर्श से दवा लें।

-घर में रखी दवाएं और सिरप डॉक्टरी परामर्श से लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें