-फोटो 54 : योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र हासिल करते हुए कला अध्यापिका सुमन।
बहादुरगढ। रणजीत कालोनी की रहने वाली सुमन ने जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 9 सितंबर को झज्जर के बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में किया गया गया। सुमन मातन गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कला अध्यापिका हैं। सुमन का कहना है कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने अध्यापन के साथ छात्रों को योग करने को प्रेरित किया। संवाद