फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण बन रहा है शहर में जाम की स्थिति का कारण

Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : bureau
विज्ञापन
पूरा शहर अतिक्रमण की जद्द में है। रेहड़ी चालक, दुकानदार, अवैध वाहन चालक सभी इनमें संलिप्त है। प्रशासन की नाक के तले इन लोगों ने पूरे शहर में अतिक्रमण किया हुआ है। चाहे पुराना बस अड्डा रोड हो या फिर मेन बाजार। अंबेडकर चौक हो या फिर सिलानी गेट क्षेत्र। दुकानदार, दुकानों के बाहर फड़ी लगाने वाले और रेहड़ी चालक सरेआम नियमों की धजिज्यां उड़ा रहे हैं। दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों की गाडिय़ां यहां से गुजरती है, लेकिन वो भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं और नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे है। स्थिति यह है कि पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के मेन बाजार, पुराना बस अड्डा रोड और सिलानी गेट क्षेत्र में स्थिति ज्यादा खराब है। जिसके चलते वाहन चालकों, राहगीरों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि अंबेडकर चौक से पुराना बस अड्डा रोड पर तीस फुट का रोड सिर्फ 20 फीट का ही होकर रह गया है। जिसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगाई गई, ट्रैफिक लाइटें भी लंबे समय से खराब पड़ी है। जिसके चलते भी राव तुलाराम चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


करीब दो सौ मीटर का रास्ता तय करने में लगता है आधा घंटा
हालांकि जाम की स्थिति पूरे शहर में है, लेकिन छिकारा चौक से अंबेडकर चौक और मेन बाजार मे स्थिति ज्यादा खराब है। करीब दो सौ मीटर का सफर तय करने में ही यहां आधे से पौना घंटा लग जाता है। वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है। गर्मियों के मौसम में हालात ज्यादा खराब रहते हैं। एक गर्मी और ऊपर से जाम के कारण लोगों को दो-दो समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ट्रैफिक लाइटें भी अरसे से खराब
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगाई गई। ट्रैफिक लाइटें भी अरसे से खराब पड़ी हैं। ट्रैफिक लाइटों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जोकि शहर के रावतुलाराम चौक पर जाम लगने का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन


दिनभर अधिकारियों की दौड़ती हैं गाड़ियां, नहीं देता कोई ध्यान
इन सभी मार्गों पर अधिकारियों की गाड़ियां दिनभर दौड़ती हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते आमजन को अधिकारियों के प्रति रोष भी है।

शहरवासी बोले
अमित, मनोज कुमार, अनिल, रमेश आदि का कहना है कि अतिक्रमण के चलते मार्ग संकरे हो गए हैं। जिसके चलते कई दफा हादसे भी हो चुके हैं। कई बार अधिकारियों को सूचित भी किया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते परेशानी हो रही है।

इन स्थानों पर बनी रहती है जाम की स्थिति
पुराना बस अड्डा रोड, छिकारा चौक, अंबेडकर चौक, मेन बाजार, चोपटा बाजार, रावतुला राम चौक, सिलानी गेट।

पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। अतिक्रमण करने वालों के चालान भी किए जाते हैं। जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

संदीप कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरपालिका, झज्जर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें