फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचसीएस बनी गांव की बेटी विनीता को सम्मानित किया

Fri, 12 Jul 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
छारा स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित करते संस्था सदस्य व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा गांव में शहीद भगत सिंह शिक्षा सुधार समिति द्वारा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें एचसीएस बनी गांव की बेटी विनीता का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्यातिथि के रूप में अनिल दलाल सहायक निदेशक शिक्षा विभाग हरियाणा व विशिष्ट अतिथि के रूप में एचसीएस परीक्षा पास करने वाली विनीता तथा राजेश खन्ना डीईओ व सुभाष भारद्वाज डीईईओ मौजूद रहे। साथ ही सुरेन्द्र अहलावत डीपीसी व मुन्नी सहारण बीईओ भी मौके पर रही। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर बच्चों को अपने-अपने तरीकों से संदेश दिया। कार्यक्रम में राकमावि छारा की 15 छात्राओं व रावमा विद्यालय छारा के 7 छात्रों को बोर्ड की कक्षाओं मे मेरिट लेने पर सम्मानित किया गया। हरियाणा में तृतीय स्थान पर रही कन्या स्कूल की बास्केटबाल टीम को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड की जिला मेरिट टाप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाली भावना ग्रामीण स्कूल छारा व श्वेता दलाल मातन को भी पुरस्कृत किया गया। जयवीर सहरावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान मा. प्रदीप दलाल छारा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें