कैप्शन 71: गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मंगल पांडे की मूर्ति के सामने नमन करते ग्रामीण। (संवा
बादली। क्षेत्र के गांव गुभाना स्थित लोकहित पुस्तकालय में महान बलिदानी मंगल पांडे की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने मंगल पांडे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा गांव के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वर्ष 1849 में वे 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में भर्ती हुए और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने बताया कि अंग्रेजी सरकार ने उन्हें बागी कहा, लेकिन देशवासी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में याद करते हैं। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान, प्रधान पहलवान, रामकुमार बलेशा रहे। संवाद