फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल प्लाजा को ग्रामीणों ने करवाया फ्री

Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 54 : रोहद टोला प्लाजा पर लोगों को समझाते एसीपी दिनेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे स्थित रोहद टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से शुल्क वसूलने के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सांपला के लोगों ने रोहद टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल की सभी लाइन फ्री कर दी। इसके चलते दो घंटे से ज्यादा समय तक टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं वसूला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी दिनेश कुमार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया मगर ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन


सांपला के लोगों का कहना है कि रोहद टोल प्लाजा उनके क्षेत्र से सटा है। उन्हें रोजाना काम के लिए टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन उन्हें छूट नहीं दी जा रही। उनके प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहनों से दिन में कई बार टोल वसूला जाता है। आरोप है कि टोल कर्मचारी उनसे बदतमीजी से बात करते हैं और झगड़ा करने पर भी उतारू हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि रोहद टोल प्लाजा पर साथ लगते गांव के वाहनों से टोल नहीं वसूला जाता। सांपला भी टोल के पास ही है। इसके बावजूद उनके वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार टोल प्लाजा के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की है, मगर कोई समाधान नहीं निकला। इसी के चलते शुक्रवार को वे रोहद टोल प्लाजा पर पहुंचे और सभी लाइनों को फ्री करते हुए अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके लोकल वाहनों से टोल टैक्स वसूली बंद नहीं होगी तब तक वह धरना जारी रखेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीण टोल पर धरना लगाए बैठे रहे और टोल कर्मचारियों को शुल्क वसूलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें