फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की गुत्थी सुलझवाने को ग्रामीणों ने लगाया एनएच-71 पर जाम

Tue, 30 May 2017 12:22 AM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
मह‌िलाओं को समझाते एसडीएम।
विज्ञापन
गांव सिलाना निवासी ब्रह्मानंद शर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने एनएच-71 पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों की मांग थी कि समाजसेवी ब्रह्मानंद सिलाना की मौत की गुत्थी जल्द सुलझा कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। एनएच-71 पर जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रदीप कौशिक और डीएसपी राजीव पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि तीन दिन के अंदर ब्रह्मानंद सिलाना की हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। एसडीएम और डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलते ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार से लापता हुए सिलाना गांव निवासी और ब्राह्मण सभा के उपप्रधान ब्रह्मानंद शर्मा का रविवार को सड़क किनारे शव मिला था। जिसके बाद से ब्राह्मण समाज और सिलाना के ग्रामीणों में काफी रोष था। ब्रह्मानंद शर्मा के शरीर पर काफी चोट के निशान थे और चेहरे पर कोई केमिकल डाला गया था। ताकि पहचान न की जा सके। शर्मा के शव को उसके बेटे विष्णु ने बालों से शिनाख्त की थी। वहीं, सोमवार को शव का पोस्टमाटर्म करवा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। ब्रह्मानंद के शव का अंतिम संस्कार कर ग्रामीण रोष स्वरूप एनएच-71 पर आ गए और जाम लगा दिया।

समाजसेवी थे ब्रह्मानंद सिलाना
समाजसेवी ब्रह्मानंद सिलाना झज्जर क्षेत्र के जानेमाने व्यक्ति थे। मदर डेयरी से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने पूरा समय जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगा रखा था। गांव के अलावा शहर के लोगों की मदद के लिए भी ब्रह्मानंद हर समय तैयार रहते थे।
विज्ञापन


मामले में चार टीमों को हुआ गठन
गांव सिलाना निवासी ब्रह्मानंद की हत्या की वारदात के दोषियों को पकड़ने के लिए एएसपी शशांक कुमार सावन की देखरेख में चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिनमें अपराध जांच शाखा प्रभारी झज्जर तथा थाना झज्जर की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। विशेष टीमों को वारदात के दोषियों को जल्द पकड़ने तथा गहनता से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

झज्जर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि उपरोक्त वारदात के दोषियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या की उपरोक्त वारदात के दोषियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ थाना झज्जर में हत्या का मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें