फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 30 May 2017 12:17 AM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोवा खुर्द के खेतों में सोमवार सुबह पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी निरोदह महाली काम की तलाश में एक महीने पहले बहादुरगढ़ आया था। जिसे एक जूते की कंपनी के गोदाम में काम मिल गया था। जिसके बाद वह अपने परिवार सहित बहादुरगढ़ में रहने लगा। रविवार की रात वह घर नहीं आया। सोमवार की सुबह जब गोदाम का गार्ड आया तो उसने खेतों के पास पेड़ पर निरो दह महाली का शव लटका देखा। मौके पर काफी लोगों की भीड़ हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक तीन बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें