फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर चेयरमैन व व्यापार मंडल प्रधान ने किया दौरा

Wed, 26 Nov 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp10- नेताजी सुभाष चौक पर गंदे पानी की ओवरफ्लो समस्या का मौका मुआयना करते नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
झज्जर। पिछले कई दिनों से नेताजी सुभाष चौक डाकखाने के पास सीवरेज तथा नालों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इस कारण आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। निकासी सही से न होने के कारण सड़क पर ओवरफ्लो होकर पानी भर जाता था, जिससे दुकानदारों और बाजार में आने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर मंगलवार को हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंगल ने स्थानीय व्यापारियों की इस समस्या के निदान के लिए नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ दलबीर हुडा, जूनियर इंजीनियर को मौके पर स्थिति से अवगत कराया।
पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने ओवरफ्लो वाली समस्या को ठीक करने का आश्वासन दिया। नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि इस सफाई के तुरंत बाद ओपन नालियां बनाई जाएगी और यह समस्या पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद पार्षद जयपाल, आशीष चावला, शिवकुमार, मुकेश, राजू बत्रा, पदम खट्टर, बिंद्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें