फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन पहुंची झज्जर, कहा- झुग्गी-झोपड़ियों में चलेगा जागरूकता अभियान

Fri, 29 Mar 2024 02:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने झज्जर में पहुंचकर महिला कर्मियों की बैठक ली और उनकी समस्याओं को भी जाना। वाइस चेयरमैन ने दो शिकायतकर्ताओ से फोन पर बात की और मशीला थाने की कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल शुक्रवार को झज्जर पहुंची। उन्होंने महिला थाने और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने नहिला थाने में आए हुए शिकायतकर्ताओ से भी बात की। उन्होंने महिला थाने और वन स्टॉप सेंटर का रिकॉर्ड भी चेक किया। उन्होंने महिला  थाने में मेस, महिला सेल, मुंशी रूम की जांच की। उन्होंने महिला कर्मियों की बैठक ली और उनकी समस्याओं को भी जाना। वाइस चेयरमैन ने दो शिकायतकर्ताओ से फोन पर बात की और मशीला थाने की कार्रवाई की जानकारी ली। दोनों शिकायतकर्ता ने अपनी संतुष्टि जाहिर की।

विज्ञापन


विज्ञापन


वन स्टॉप सेंटर का रिकॉर्ड किया चेक
वाइस चेयरपर्सन ने वन स्टॉप सेंटर का रिकॉर्ड भी चेक किया। उन्होंने पिछले सालों में खर्च हुई राशि का रिकॉर्ड भी देखा और सुविधाओं का निरिक्षण किया।

चलेगा जागरूकता अभियान
वाइस चेयरपर्सन ने बताया कि आयोग कि तरफ से सभी एसपी को आदेश दिए गए हैं कि झुग्गी-झोपड़ियों में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। ऐसे कार्यक्रमों में 500 से 700 महिलाओं को एकत्रित कर जागरूक किया जाएगा खुद जिले के एसपी उनको जागरूक करेंगे। वह आज जिले के डीसीपी के भी मिलकर यह निर्देश देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें