फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाइस चेयरमैन ने दादरी विधायक का किया स्वागत

विज्ञापन
16jjrp21- दीवान गेट ​स्थित वाइस चेयरमैन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुनील सांगवान क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास में लगी है। शहर और गांवों में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। वह दीवान गेट स्थित नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
उनका यहां पहुंचने पर नगर परिषद की वाइस चेयरमैन अंशुल गर्ग, नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग और अन्य पार्षदों ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि उनको यहां आकर अच्छा लगा। इस दौरान शहर के पार्षदों ने नगर परिषद में चल रहे कार्यों को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि नगर परिषद में कार्यों में गलत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्षदों ने नगर परिषद से संबंधित मांगों को भी रखा। इस पर विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि यदि ऐसा है तो वह उसे सीएम नायब सैनी के समक्ष रखेंगे। वाइस चेयरमेन अंशुल गर्ग व पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद भगवंती, यशपाल, कमल सैनी, मिथुन शर्मा, यशपालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें