फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अविश्वास प्रस्ताव से पहले वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा ने शनिवार को बुलाई बैठक की स्थगित

Sat, 09 May 2026 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-55: नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा की ओर से बैठक स्थगित करने की फेसबुक पर डाली सूच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा ने शनिवार को बुलाई अपने समर्थकों की बैठक स्थगित कर दी है। अपने फेसबुक अकाउंट पर राजपाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह पोस्ट डालकर बैठक स्थगित होने की सूचना दी गई है। बैठक स्थगित होने के पीछे शीर्ष नेतृत्व के आदेशों का हवाला दिया है।
विज्ञापन

यह बैठक राजनीतिक तौर पर आगे की रणनीति तय करने और संभावित बड़ा फैसला के लिए बुलाई गई थी। बैठक स्थगित होने के बाद शहर की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। दरअसल नगर परिषद में राजपाल शर्मा के खिलाफ 15 मई को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना है। इससे पहले राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं।
राजपाल ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक और पार्टी के कुछ पार्षदों की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया था कि बागी बीजेपी पार्षदों का नेतृत्व कौन कर रहा है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

राजपाल शर्मा ने बताया कि मेरे पास पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का संदेश आया था और उन्होंने फिलहाल किसी तरह की बैठक न करने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते उन्होंने फिलहाल बैठक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें