फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अनाउंसमेंट से जुड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराएं अधिकारी : आयुक्त

Sat, 09 May 2026 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
08jjrp07- लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते प्रशासनिक सचिव शेखर
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव व झज्जर जिले के प्रशासनिक सचिव शेखर विद्यार्थी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को इन योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।
विज्ञापन


जिला के लिए नियुक्त प्रशासनिक सचिव शेखर विद्यार्थी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला में गेहूं खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी का स्वागत किया।
आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर जल्द से जल्द अमल करके उनको पूरा करवाया जाए। इसके अलावा सीएम अनाउंसमेंट के तहत जो कार्य पूरे हो चुके हैं उनकी यूसी (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) जल्द से जल्द भिजवाई जाए। सभी विभाग संबंधित विकास कार्यों को पोर्टल पर अपडेट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें