फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे की चादर से रेंगते दिखे वाहन

विज्ञापन
31jjrp18- शहर में सुबह के समय कोहरे से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बुधवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर लगभग 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। वाहन चालक भी रेंग-रेंग कर गंतव्य की तरफ जाते दिखे। कोहरे के साथ-साथ चल रही शीतलहर ने बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज से एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी पहुंचने से मौसम में बदलाव होगा।
एक जनवरी को अलसुबह से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों की प्रबल संभावना है। बुधवार को झज्जर का न्यूनतम तापमान 8 तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें