फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ रहे काली फिल्म लगे वाहन

Mon, 23 Dec 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : शहर में नजफगढ़ रोड से गुजरती काले शीशे लगी स्कॉर्पियों। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर बेखौफ काले शीशे वाले वाहन दौड़ रहे हैं। शायद इनके चालकों पर पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। पुलिस की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई न करने से काले शीशों का प्रचलन फिर से बढ़ता जा रहा है। कुछ समय तक इनका पालन भी हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों में मुहिम ठंडी पड़ गई। उधर, अधिकारियों का कहना है कि शहर में सभी मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। काले शीशों वाले वाहनों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। लगातार चालान भी काटे जा रहे हैं और शीशों से फिल्मों को उतरवाया भी जाता है।
विज्ञापन

गाड़ियों पर काली फिल्म लगाना बना शौक : शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली काले शीशों वाली गाड़ियों न केवल छोटी कारें बल्कि स्कॉर्पियों, फॉरच्यूनर के अलावा अन्य गाड़ियां शामिल हैं। यह एक प्रचलन बनता जा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन मालिकों ने गाड़ियों के शीशे पर काली फिल्म लगाकर चलने का शौक सा बना लिया है। पुलिस महकमा भी इसे लेकर मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें