फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सड़कों पर जाम में फंसे रहे वाहन

Sat, 14 Nov 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से ग्राहकों की भीड़ और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कें पूरी तरह से जाम हो गई । वाहनों का गुजरना तो दूर, यहां से पैदल निकलना भी राहगीरों के लिए काफी मुश्किलें हुईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भैया दूज पर्व था। ऐसे में बाजारों में अन्य दिनों की बजाय अधिक भीड़भाड़ दिखी। प्रमुख मार्गों पर जहां देखो वहां जाम के हालात बने रहे।

जल्दी निकलने के चक्कर में दुपहिया से लेकर बड़े वाहन चालक आपस में उलझते भी दिखे। रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, मेन बाजार, बस स्टैंड परिसर, पुराना नजफगढ़ रोड, कमेटी चौक, झज्जर रोड पर त्यौहार की रौनक तो थी, लेकिन जाम काफी रहा।

बाजार में साज-सज्जा व अन्य सामान की खरीददारी के लिए काफी तादाद में ग्राहक उमड़े। वहीं दुकानदारों ने भी अपनी दुकान के काफी बाहर तक सामान लगा रखा था।

कई चौकों पर तो मिठाइयों व दूसरे आइटमों की छोटी दुकानें सजी हुई थी। ऐसे में सड़कों पर अतिक्रमण और ग्राहकों की भीड़ के कारण इन सभी बाजारों की सड़कें जाम से घिरी दिखी।
विज्ञापन


सिकुड़ी हुई इन सड़कों से आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतें हुई। रेलवे रोड व मेन बाजार शहर के मुख्य बाजार हैं। आमतौर पर यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

त्योहारी सीजन पर तो यहां चंद मिनटों के लिए भी भीड़ नहीं टूटती। भैया दूज के दिन यहां अतिक्रमण और भारी भीड़ के कारण भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

जहां-जहां रोहतक रोड के कट थे वहां हालात खराब दिखे। वैसे तो बाजार में जाम की स्थिति से निबटने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे, वे भी जूझते दिखाई दिए।

कमेटी चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक पैदल जाने में पांच मिनट तक का भी समय नहीं लगता। मगर जाम के कारण पैदल राहगीरों को भी वहां तक पहुंचने में काफी समय लग गया। जो लोग आसपास के रहने वाले थे, वे तो शॉर्टकट मारकर गलियों से निकल गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें