फोटो 71: विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में भागीदारी करते छात्र छात्राएं।
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक और शैक्षणिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा जिसमें विभिन्न कक्षाओं के 17 छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता की देखरेख डॉक्टर विजय, रमेश और नवीन मलिक सहित प्रतिष्ठित निर्णायकों के एक पैनल की ओर से किया गया। जिन्होंने विषयवस्तु, मौलिकता और प्रस्तुति के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम पुरस्कार बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान की द्वितीय वर्ष की वंदना और हर्ष को दिया गया।
बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष की प्रगति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से बीएससी तृतीय वर्ष की निकिता और लाइफ साइंस प्रथम वर्ष की मनीषा ने जीता। इस मौके पर डॉक्टर पूनम, अंजू सिवाच और रविंदर ने कार्यक्रम आयोजन विशेष भूमिका निभाई।