फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण स्तंभ : डॉ. दलाल

Thu, 09 Oct 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा गांव स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनीता दलाल के नेतृत्व में प्लेसमेंट सेल की ओर से बिल्डिंग स्टार्ट अप, चैलेंजिंग एंड अवसर विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप संस्कृति, औद्योगिक विकास और उद्यमिता में कॅरिअर के अवसरों और चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21वीं सदी में स्टार्टअप केवल रोजगार सृजन का माध्यम नहीं है बल्कि नवाचार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुके हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को नवोन्मेषी सोच, नेतृत्व क्षमता और जोखिम उठाने के साहस को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही आज महाविद्यालय की एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर की ओर से एक दिवसीय कैंप का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र ने किया। वहीं मुख्यवक्ता नेहरू कॉलेज झज्जर के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संजय देसवाल, मोहित, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ललिता, ज्योति, विजय सहित अनेक संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें