फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड जमीन न छीने, दे देंगे जान, आज प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वक्फ बोर्ड के नए कानून के तहत जमीन की नीलामी करने का विरोध कर रहे किरायेदारों ने सोमवार को प्रशासन को चेताया कि वक्फ बोर्ड की हरकतों पर लगाम लगाई जाए, नहीं तो वे जान भी दे सकते हैं। किरायेदार 12 जनवरी को पंजाबी धर्मशाला में बैठक करेंगे और इसके बाद प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन




वक्फ बोर्ड किरायेदारों की सोमवार की देर शाम सैनी धर्मशाला में हुई बैठक में कहा गया कि वक्फ बोर्ड के नियमों में जो फेरबदल हुआ है, वह असहनीय है। वक्फ बोर्ड के कर्मचारी जमीन का पट्टा धारियों पर दबाव बना रहे हैं कि आपकी जमीन की नये कानून के तहत बोली लगाई जायेगी। जो भी इस बोली को छुटवाएगा जमीन का पट्टा उसके नाम होगा। किरायेदारों मे इस बात को लेकर रोष है कि नये कानून में मकानों के किराए में 60 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी होगी। दुकानों पर अढ़ाई प्रतिशत कलेक्टर रेट लिये जाने का प्रावधान है। बैठक की अध्यक्षता व्यापारी नेता प्रमोद बंसल ने की। मुख्य तौर पर रविन्द्र सिक्का एडवोकेट, सुभाष गुर्जर, ईश्वर, रामनिवास, खैरातीलाल, कमल सैनी, मनोहर, भगत आदि शामिल हुए। बैठक में मांग की गई कि नए कानून पर रोक लगाई जाए। वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों को तुरंत आदेश दिये जाएं कि वे दुकान/मकान किरायेदारों को परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें