फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी :डॉ. ममता

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के किला मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते डॉक्टर व शहरवासी। स्रोत पार - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। किला मोहल्ला स्थित शहरी पॉलीक्लीनिक स्वास्थ्य केंद्र में (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का संचालन मेडिकल ऑफिसर डॉ. ममता के मार्गदर्शन में एएनएम शुभलता व दयावंती की देखरेख में किया गया। इस दौरान किशोरियों को समय पर टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कैंप के सफल आयोजन में वार्ड 15 की पार्षद प्रीति राठी और वार्ड 25 के पार्षद रमन यादव का विशेष सहयोग रहा। डॉ. ममता ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियां इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें