फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनतेरस के लिए तैयार हुआ बर्तन बाजार

Thu, 09 Nov 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। धनतेरस के लिए बर्तन का बाजार तैयार है। इस बार बर्तन भी गिफ्ट पैक की तरह बाजार में आए हैं। कांच के गिलास और बाउल के गिफ्ट पैक भी लोग पसंद कर रहे हैं। स्टील के कूकर और डिनर सेट की मांग ज्यादा है। पूजा की फैंसी थाली भी बाजार में आई है। नॉन स्टिक बर्तन भी लोगों को लुभा रही है। इस बार धनतेरस पर करीबन एक करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय होने की संभावना जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनतेरस है। इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए बाजार में भी कई दिन पहले दुकानदार माल मंगाना शुरू कर देते है। अब शहर का बर्तन बाजार सजकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस बार बाजार में ग्राहक भी पहुंचने लगे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर करीबन एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार होगा। शहर में करीब 16 बर्तनों की छोटी व बड़ी दुकाने हैं। क्राॅकरी में भी गिफ्ट आइटम की मांग है। इस बार प्रेशर कुकर, मिक्सर जूसर की डिमांड सबसे ज्यादा की जा रही हैं। वहीं फैंसी क्राॅकरी की ज्यादा डिमांड है। कांच के गिलास और बाउल के गिफ्ट पैक भी लोग पसंद कर रहे हैं। स्टील के कूकर और डिनर सेट की मांग ज्यादा है। पूजा की फैंसी थाली भी बाजार में आई है। नॉन स्टिक बर्तन भी लोगों को लुभा रही है। इस बार दीपावली पर अभी से बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। दीप उत्सव से पहले धनतेरस पर बर्तन का धर बाजार गुलजार होने की उम्मीद व्यापारियों ने लगाई है। पीतल की बजाय अब स्टील बर्तन की काफी मांग बढ़ी है। यह हल्का होने के साथ सस्ता भी होता है।
पांच प्रतिशत महंगे हुए बर्तन
बर्तन कारोबारी जयभगवान ने बताया कि मांग के मुताबिक अलग-अलग डिजाइन के बर्तन मंगवाए गए हैं। पिछले दो साल की अपेक्षा इस बार व्यवसाय अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि इस बार बर्तन पांच प्रतिशत तक महंगा हुआ है। स्टील 300 से लेकर 600 रुपये किलो तक है। बर्तन व्यवसायी रामलाल, सुभाष सैनी ने बताया कि इस बार स्टील के नए डिजाइन के बर्तन मंगाए हैं ताकि ग्राहकों को पसंद आ सके। ऐसे में कारोबार अच्छा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


दीपावली के पर्व पर हर साल बर्तनों को खरीदे जाते हैं। महंगाई में कुछ विशेष इजाफा नहीं हुआ हैं। ग्राहक इस बार ज्यादा आ रहे हैं। धनतेरस पर बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता हैं।
विज्ञापन

रामनारायण, बर्तन व्यापारी, झज्जर।

धनतेरस पर बर्तनों को खरीदने के लिए पहुंची हूं। पर्व पर बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। हर साल धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है।
सावित्री देवी।

धनतेरस के अवसर पर बर्तनों की खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं और जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
सुभाष सैनी, बर्तन व्यापारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें