फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस की बैठक से पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर निकालने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
Uproar over expelling councilor representatives from House meeting - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
शहर के विकास को लेकर शुक्रवार को बुलाई गई नगरपालिका के हाउस की बैठक हंगामेदार रही। सबसे पहले बैठक में नपा अध्यक्ष की तरफ से पार्षदों को छोड़कर सभी लोगों को बैठक से बाहर जाने के लिए कहा तो इस बात को लेकर हंगामा हो गया। महिला पार्षद भी उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक से बाहर चली गई। उसके करीब 20 मिनट बाद जब उन्हें बुलाया गया तो बीच में भी कई बार विकास कार्यों को लेकर हंगामा हुआ और पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि एक-दूसरे के साथ उलझते नजर आए। कभी चेयरमैन व उनके प्रतिनिधि के साथ उलझ गए। इस हंगामे के बीच कई प्रस्ताव पारित किए गए हैं। शुक्रवार को नगरपालिका की अध्यक्ष कविता नंदवानी की अध्यक्षता में नगर पालिका के हाउस की बैठक हुई। बैठक में पार्षद व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें शहर के विकास कार्यों के अलावा सफाई व्यवस्था को लेकर भी मुद्दा उठाया गया। वहीं सफाई व्यवस्था देख रहे ठेकेदार के अनुबंध की अवधि भी समाप्त हो गई है। इसे बदलने के लिए भी बैठक में चर्चा की गई। वहीं कई सड़कों का नामकरण करने के प्रस्ताव भी पास किए गए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को इसका लाभ न मिलने का मुद्दा पार्षद महावीर गुज्जर ने उठाया। जबकि वार्ड 9 की पार्षद के पति नाहर सिंह ने दमकल केंद्र में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत पर जांच पूरी न होने के बाद भी काम जारी होने का मामला उठाया गया। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी होने की बात पर भी हंगामा हुआ। हाउस की बैठक में पार्षद सरजीत गुज्जर ने भी विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए तो चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ उनकी तीखी बहस हुई। इस दौरान अधिकारी व पार्षद बीच बचाव करते भी करते नजर आए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष बुला सकेंगे हाउस की बैठक
नपा की बैठक अब नपा के उपाध्यक्ष भी बुला सकेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब नगर पालिका की अध्यक्ष कविता नंदवानी कहीं बाहर होती हैं तो उनकी अनुपस्थिति में नपा के उपाध्यक्ष प्रवीन गर्ग भी हाउस की बैठक बुला सकेंगे।
बैठक में पार्षदों की तरफ से रखे गए सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए हैं। अब इन प्रस्तावों के अनुसार एस्टीमेट बनाकर कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण नांदल, सचिव, नपा झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें