फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के दौरान वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, पिता की मौत, पुत्री घायल

विज्ञापन
मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण राजमार्ग-71 पर सुर्खपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। घायल अवस्था में बेटी को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बेटी के बयान पर मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डोली पुत्री विष्णु अग्रवाल निवासी मकान नंबर-216, गली नंबर-1, वार्ड नबंर-27, सुभाष बस्ती रेवाड़ी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता विष्णु अग्रवाल अपनी बाइक पर उसे परीक्षा दिलाने के लिए रोहतक ले जा रहे थे। जब वे सुबह करीब 7.30 बजे बाईपास के झज्जर सुर्खपुर चौक के पहुंचे तो धुंध ज्यादा थी। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे दोनों नीचे गिर गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया और डोली को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल बेटी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें