फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल से बुलाकर छात्र के साथ अज्ञात हमलावरों ने की मारपीट

Wed, 18 Feb 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव गिजाडोद निवासी एक स्कूली छात्र को स्कूल से बाहर बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गिजाडोद निवासी कृष्ण ने बताया कि उसके पुत्र मोहित गांव गिजाडोद में स्थित सरकारी माध्यमिक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है और 11 फरवरी को वह समयानुसार तैयार होकर स्कूल में आया था।
विज्ञापन

सुबह-सुबह प्रार्थना के बाद सभी विद्यार्थी अपने कमरों में चले गए थे। कुछ समय बाद इसी स्कूल की तीन छात्राओं ने मोहित को बताया कि उसे जतिन स्कूल से बाहर बुला रहा है। इसके बाद मोहित तुरंत अपने स्कूल की टीचर कमलेश से अनुमति लेकर बाहर गया।
इसके बाद अज्ञात हमलावरों ने तुरंत प्रभाव से उसके पुत्र को अज्ञात वाहन में डालकर दूर ले गए और जतिन गांव की तरफ चला गया। इसके बाद 4-5 अज्ञात हमलावरों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। मोहित ने शोर मचाया तो कुछ ही दूर पर प्रवासी मजदूर भागकर आए और उसके लड़के को छुड़वाया। पुलिए ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें