झज्जर। राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करना होगा। दो दिसंबर तक डाटा पोर्टल पर अपडेट करना होगा ताकि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भिजवाई जा सके।
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के तहत छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में से एक लड़का व एक लड़की को क्लास में टॉप करने पर 750 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं नौवीं से 12वीं कक्षा तक एक लड़का व लड़की को क्लास में टाॅप करने पर एक हजार रुपये दिए जाते हैं। साथ ही महानिदेशक ने त्रैमासिक स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का डाटा भी पोर्टल पर अपडेट करने के आदेश दिए हैं।
राजीव गांधी स्कॉलरशिप व त्रैमासिक स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के आदेश मुख्यालय ने दिए हैं। दो दिसंबर तक डाटा अपडेट करना होगा।
- राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर